खरगोन। जिले के कसरावद के मोगावां मार्ग पर आठ कुत्तों के पैर बांध उनको पानी में डुबोकर मार दिया गया। सबसे वफादार प्राणियों में गिने जाने वाले कुत्तों के क्रुरता र्पुवक हत्या की गई है। शुक्रवार सुबह 8 कुत्तों के शव एक साथ मिले हैं उनके पैर बांधे और शव भीगे हुए थे। और उनसे पानी गिर रहा था इससे लगता है कि पहले कुत्तों के पैर बांधे गए फिर उन्हें पानी में डुबोकर मार गया इसके बाद सड़क पर फेंक दिया गया मामले में संबंधित अधिकारी की लापरवाही भी सामने आई है उन्होंने भी कुत्तों के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया और सफाई कर्मियों ने गड्ढा खोदकर दफना दिया है एसडीओपी मनोहर गवली का कहना है की शिकायत मिलती तो हम जांच करते। इस तरह की निर्मम हत्या को देखते हुए कर्तव्य जीव आश्रय सचिता रघुवंशी अध्यक्ष खरगोन से आवेदन देने के लिए आए।