शाजापुर। अखिल भारतीय पत्रकार एवं संपादक संगठन की बैठक राष्ट्रीय संयोजक मंगल सिंह कालमा, प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह राठौड़, संभागीय उपाधक्ष अशोक मीणा शुजालपुर एवं जिला अध्यक्ष रवींद्र वर्मा कुर्मी शाजापुर की मौजूदगी में रविवार को दोपहर 1 बजे मक्सी रेस्ट हाउस में आयोजित की गई।कार्यक्रम का संचालन संगठन के वरिष्ठ सदस्य मनोज नारेलिया ने किया। आयोजित बैठक में आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। जिसमें पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित करने सहित जिले में संगठन का विस्तार किए जाने को लेकर रूपरेखा तैयार की गई। इसके पूर्व बैठक का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। इसके बाद सभी ने अपना अपना परिचय देने के साथ ही पदाधिकारियों का स्वागत फूलों की माला पहनाकर किया गया।इस अवसर परप्रदेश अध्यक्ष राठौड़ ने कहा आगामी समय में होने वाले पत्रकारों के सम्मान समारोह की तैयारी हमारी टीम द्वारा शीघ्र ही शुरू की जाए और जिले में खाली पदोंपर नियुक्तियां शीघ्र की जाए। बैठक में प्रमुख रूप से युवा पत्रकार अनीश खान,राजकुमार धाकड़, प्रवीण विश्वकर्मा, इलियास मंसूरी एवं प्रदीप धाकड़ सहित अन्य पत्रकार गण मौजूद थे।