BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 18, 2024, 12:34 pm
KHABAR : जबलपुर में 2 दिसंबर से होगी धान खरीदी, 56 हजार किसानों के लिए बनाए गए 86 सेंटर; 60 लाख क्विंटल खरीदी का लक्ष्य, पढे़ खबर 

Share On:-

जबलपुर। 2 दिसंबर से धान की खरीदी होना है, लिहाजा जिला प्रशासन ने समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए जिले भर में उपार्जन समिति के 86 खरीदी केंद्र बनाए हैं। कुछ केंद्रों को लेकर आरोप लगाए जा रहे थे कि उनके खिलाफ गड़बड़ी हुई है, इसके बावजूद भी वहां पर भी केंद्र बना दिया गया है।


बताया जा रहा है कि केंद्र का चयन शासन की गाइडलाइन के अनुसार लाटरी पद्धति से ही किया जाना था लेकिन जिले में सेंटरों की संख्या कम होने के कारण ऐसा किया जाना संभव नहीं था।


56 हजार किसानों ने कराया पंजीयन
जानकारी के मुताबिक जिले में धान की फसल बेचने के लिए इस साल करीब 56 हजार किसानों ने पंजीयन कराया है। किसानों की संख्या पिछले साल से अधिक है लेकिन रकबा जरूर कम हुआ है। बताया जाता है कि सिकमी की जमीन को इस वर्ष खरीदी में शामिल नहीं किया गया है। धान की खरीदी के लिए नागरिक आपूर्ति निगम को नोडल एजेंसी बनाया गया है।


धान की तुलाई 2 दिसंबर से शुरू की जाएगी। इस साल जिले में अभी धान खरीदी के लिए 86 केंद्र बनाए गए हैं। इसके लिए करीब 55 से 60 क्विंटल धान की खरीदी करने का लक्ष्य रखा गया है।


150 से अधिक गोदाम चयनित
धान धुलाई के लिए जिले भर में डेढ़ सौ से अधिक गोदाम को चयनित किया गया है। आगे और भी गोदाम जरूरत पड़ने पर बढ़ाए जा सकते है। हालांकि यह भी तय किया जाना है कि धान की तुलाई केवल गोदाम में ही की जाएगी ताकि परिवहन की समस्या ना हो।


कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना का कहना है कि
धान खरीदी के लिए शासन की नीति आने के बाद अब जिले में स्व सहायता समूह को भी धान खरीदी करने का दायित्व सौंपा जाना है, इनका चयन जिला स्तरीय उपार्जन समिति द्वारा किया जाएगा।


कलेक्टर के मुताबिक धान खरीदी के लिए इस साल गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखना को भी कहा गया है। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि नॉन एफएक्यू के धान की तुलाई ना की जाए। धान की क्वालिटी के लिए पहले से तय माप दंडों का पालन सख्ती से किया जाए।

इस साल मोटी धान का समर्थन मूल्य 2300 रूपए प्रति क्विंटल एवं ए ग्रेड धान 2320 रुपए प्रति क्विंटल के दाम से खरीदी जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE