दतिया। पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग अंतर्गत बालक छात्रावास दतिया में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ है। छात्रावास में प्रवेश हेतु पात्र विद्यार्थी जिला स्तर पर संचालित महाविद्यालयीन बालक छात्रावास ठंडी सड़क दतिया में उपस्थित होकर आवेदन कर सकते हैं। छात्र-छात्राओं को पात्रता के आधार पर नियम/प्रक्रिया की पूर्ति के साथ छात्रावास में प्रवेश दिया जावेगा। साथ ही अधिक जानकारी के लिए जिला कार्यालय एवं संबधित अधीक्षक से संपर्क कर सकते हैं।