BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 18, 2024, 1:50 pm
KHABAR : रीवा-सतना संभागीय श्रमिक खेल प्रतियोगिता का समापन, नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने कहा- खेल में तकनीक का बहुत बडा महत्व होता है, पढ़े खबर 

Share On:-

सतना। मप्र श्रम कल्याण मण्डल भोपाल द्वारा आयोजित रीवा-सतना संभागीय श्रमिक खेल प्रतियोगिता का शनिवार को दादा सुखेन्द्र सिंह स्टेडियम जवाहरनगर में नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के मुख्यातिथ्य में पुरूस्कार वितरण के साथ समापन किया गया। खिलाडियों को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री बागरी ने कहा कि खेल में तकनीकी का बहुत बडा महत्व होता है। अच्छा खिलाडी वहीं सिद्ध होता है जो सही तकनीक का उपयोग करते हुए खेल में अच्छा प्रदर्शन करता है। 

उन्होंने कहा कि खेल जीवन का महत्वपूर्ण अंग है, अगर हम खेल को अपने से दूर नहीं करते तो वह हमें जन्म से लेकर जीवित रहने तक खुशी देता है। खिलाडी चाहे किसी भी नौकरी पेशा में हों, अपनी रूचि का खेल खेलने में जो खुशी मिलती है वो किसी काम में नहीं मिलती। हमारी सरकार भी खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। महापौर योगेश ताम्रकार ने कहा कि खेल में हार नहीं होती। खिलाडी या तो जीतता है या फिर सीखता है। उन्होंने प्रतिभागी खिलाडियों को खिलाडी भावना से खेल का प्रदर्शन करने पर बधाई दी। इस मौके पर अतिथियों द्वारा विजेता खिलाडियों को स्मृति चिन्ह, ट्राफी तथा पुरूस्कार देकर सम्मानित किया गया। 

इस अवसर पर प्रभारी सहायक श्रमायुक्त हेमंत डेनियल, खेल अधिकारी एसपी तिवारी, सिटी कार के महाप्रबंधक शेरू खान, इंटक के मनोज कुमार पाण्डेय, संतोष कुमार पाण्डेय, योगेन्द्र सिंह, पद्मधर द्विवेदी सहित प्रतिभागी खिलाडी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE