BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 18, 2024, 2:06 pm
KHABAR : एमपी सरकार का बिजली कर्मियों को बड़ा तोहफा, करा सकेंगे 25 लाख तक कैशलेस इलाज, योजना का 90 हजार परिवारों को मिलेगा लाभ, पढे़ खबर  

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश के बिजली कर्मचारी और उनके परिवार के लिए अच्छी खबर है। बीमार होने पर वह 25 लाख तक की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा का लाभ ले सकेंगे। मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने प्रदेश के बिजली कर्मियों के लिए बड़ी घोषणा करते हुए कहा है कि  कहा कि प्रदेश के विद्युत कर्मियों के लिए एक नई शुरुआत “मध्य प्रदेश पावर कंपनी- कैशलेस स्वास्थ्य योजना” के रूप में की जा रही है।


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में बनाई गई यह योजना विद्युत कंपनियों के नियमित, संविदा एवं रिटायर्ड कर्मियों और उनके परिवार के सदस्यों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की दिशा में एक बड़ा कदम है। अब सभी लाभार्थी 5 से 25 लाख तक की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। इस योजना से लगभग 90,000 परिवार लाभान्वित होंगे।


ऊर्जा मंत्री तोमर ने कहा है कि प्रदेश की जनता को 24×7 निर्बाध विद्युत उपलब्ध कराने वाले सभी विद्युत कर्मियों के लिए बड़ी सौगात है। उन्होंने कहा है कि विभिन्न विद्युत कर्मचारी संगठनों द्वारा लगातार इस योजना की मांग की जा रही थी।


यह बीमा योजना अंशदायी और वैकल्पिक है। योजना में निर्धारित अवधि में नामांकन करना होगा। योजना में तीन फैमिली फ्लोटर विकल्प हैं। विकल्प एक में प्रतिवर्ष 5 लाख रुपए तक के बीमा कवरेज के लिए 500 रुपये प्रति माह, 10 लाख रुपए तक के बीमा के लिए 1000 और 25 लाख रुपए तक के बीमा के लिए 2000 रुपये प्रति माह देना होगा। विद्युत कर्मी इसमें से किसी भी विकल्प का चयन कर सकते हैं । स्वास्थ्य के लिए वर्तमान में लागू व्यवस्था भी जारी रहेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE