शाजापुर। ग्राम भैंसायागड़ा के देव महाराज की राड़ी में दीपावली मंगल मिलन समारोह 19 नवंबर को आयोजित होगा,कालापीपल विधायक घनश्याम चंद्रवंशी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया
शाजापुर के कालापीपल तहसील के भैंसायागड़ा गांव में प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी 19 नवम्बर को दीपावली मंगल मिलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।कार्यक्रम में मध्यप्रदेश सरकार में नगरीय विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सहित अन्य मंत्री व कई जिलों के विधायक, संत सहित गणमान्य नागरिक शामिल होंगे।
कार्यक्रम की तैयारी को लेकर रविवार को भैंसायागड़ा में बैठक का आयोजन किया गया,बैठक में मुख्य रूप से कालापीपल विधायक घनश्याम चंद्रवंशी शामिल हुए। रविवार रात 10 बजे विधायक घनश्याम चंद्रवंशी ने जानकारी देते बताया कि वही आयोजित कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय नगर परिषद पानखेड़ी कालापीपल के नवीन कार्यालय का लोकार्पण करेंगे।