भोपाल। मध्य प्रदेश के पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल हुआ है। शासन ने 10 आईपीएस पुलिस अफसरों का तबादला कर दिया है। आदेश के अनुसार 3 जिलों के ैच् बदले गए हैं। नर्मदापुरम आईजी का भी ट्रांसफर कर दिया गया है। गृह विभाग की ओर से इसे लेकर आदेश जारी कर दिया गया है।
आदेश के मुताबिक, शहडोल, सिंगरौली और छिंदवाड़ा के एसपी बदले गए। रामजी श्रीवास्तव शहडोल के एसपी बनाए गए हैं। मनीष खत्री को सिंगरौली पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, छिंदवाड़ा एसपी का प्रभार अजय पांडे को सौपा गया है। नर्मदापुरम आईजी का भी तबादला कर दिया गया है। इसका दायित्व मिथिलेश कुमार शुक्ला को सौंपा गया है।