भोपाल। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय क्र.1 भोपाल के छठवीं कक्षा के छात्र आदित्य गुप्ता को एनएचडीसी लिमिटेड द्वारा ष्ऊर्जा संरक्षणष् विषय पर आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मिला। यह प्रतियोगिता समन्वय भवन में हुई थी। राज्यपाल मंगूभाई छगनभाई पटेल ने आदित्य को 2000 रुपए की राशि और प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया ।
प्रारंभिक स्तर पर इस प्रतियोगिता में संपूर्ण मध्यप्रदेश के विभिन्न विद्यालयों के 3000 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था, जिसमें से चुनिंदा प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भोपाल के समन्वय भवन में आमंत्रित किया गया था।
इस उपलब्धि पर प्राचार्य गौरव द्विवेदी तथा सभी शिक्षकों ने आदित्य गुप्ता तथा कला शिक्षिका प्रमिला चौहान को शुभकामनाएं दीं।