नीमच। शहर के प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भारतीय ज्ञान परंपरा के अनुकूल प्रत्येक विषय का पाठ्यक्रम आज की आवश्यकता विषय पर महाविद्यालय स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य केएल और प्रोफेसर संजय जोशी विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में तन्वी लखेरा, साक्षी पुरोहित, पुष्कर शर्मा, उमेद सिंह और मयंक आदि प्रतिभागियों ने निर्धारित विषय पर भाषण देकर अपने विचार प्रकट किये। तन्वी ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा में योग आयुर्वेद और नैतिक शिक्षा को खास महत्व दिया गया है।
वहीं साक्षी पुरोहित ने अपने भाषण में कहा कि अभी जो नई शिक्षा नीति बनी है,उसमें हमारी परंपराओं का वर्णन है। नई शिक्षा नीति जीवन जीने की कला सिखाती है। उमेद सिंह ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा रोजगार भी उपलब्ध कराता है। इसे पुनः शिखर पर ले जाने के लिए बड़े स्तर पर प्रयास करने होंगे। बाकी प्रतिभागियों ने भी अपने विचार रखें।
इस अवसर पर मंच पर मौजूद प्रोफेसर संजय जोशी ने भाषण कला के विशेष गुरों के बारे में उपस्थित विद्यार्थियों से चर्चा की। महाविद्यालय स्तर की भाषण प्रतियोगिता में तन्वी लखेरा ने प्रथम, पुष्कर शर्मा ने द्वितीय और साक्षी पुरोहित ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सभी प्रतिभागियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर रेखा साहू ने किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रोफेसर और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।