मंदसौर। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं डिप्टी सीएम, मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रियता विधायक जगदीश देवड़ा द्वारा मल्हारगढ़ विधानसभा के अंतर्गत बुढ़ा मंडल में स्थित ग्राम ढाबला में विगत दिनों शिक्षा के क्षेत्र में क्षेत्र के विद्यार्थियों को करोड़ों रूपए कि लागत से एक हाई सेकेण्डरी विद्यालय कि सौगात देते हुए वर्चुअल लोकार्पण किया गया था जिसके बाद आज मल्हारगढ़ विधानसभा के बुढ़ा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणा सहित द्वारा करोड़ों रूपए कि लागत से बन कर तैयार हुए विद्यालय का फीता काट शुभारंम किया जिसके चलते ग्रामीण क्षेत्र में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों में हर्ष कि लहर देखी गई वही विद्यालय शुभारंम के दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भाजपा नेता सहित शिक्षक एवं विद्यार्थि उपस्थित रहें।
बुढ़ा मंडल अध्यक्ष राजेंद्रसिंह राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के डिप्टी सीएम एवं मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक जगदीश देवड़ा ने मल्हारगढ़ विधानसभा में अब तक बिजली पानी सड़क के साथ शिक्षा चिकित्सा के क्षेत्र में अब तक लाखों करोड़ों रूपए का विकास कार्य करवाए है साथ ही आज मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के एक छोटे गांव में क्षेत्रीय रहवासियों कि मांग पर करोड़ों रूपए कि लागत से एक हाई सेकेण्डरी विद्यालय का लोकार्पण किया था जिसका आज सभी जनप्रतिनिधियों कि उपस्थिति में शुभारंम किया।
शिक्षा के क्षेत्र में हाई सेकेण्डरी विद्यालय कि सौगात से सिंदपन, अरनिया मीणा, डोरवाडा, डोरवाड़ी, तुरक्या, चौथखेड़ी, खाकरिया खेड़ी, सहित आसपास क्षेत्र से अनेक विद्यार्थियों को शिक्षा का लाभ मिलेगा।
शुभारंम के दौरान मुख्य अतिथि बुढ़ा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणा, मंडल महामंत्री लखन काल्याखेड़ी गुजरान, भारतसिंह ढाबला, गौरवर्धन डांगी टीड़वास, नीरज जोशी झारदा, सज्जन सिंह सिंदपन, कमलसिंह ढाबाला, रणसिंह ढाबाला, पदमसिंह गर्रावद, नरेंद्र सिंह सोनगरा, करणसिंह ढाबला, अर्जुनसिंह डोरवाड़ी, कमलसिंह ढाबला, जालम सिंह ढाबला सहित अनेक जनप्रतिनिधि सहित भाजपा के पदाधिकारि एवं कार्यकर्त्ता उपस्थित रहें।