शाजापुर। शहर के थाना कोतवाली के अंतर्गत एबी रोड़ पर कॉलर की कार खराब हो गयी है, कॉलर के साथ उनका परिवार है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। उक्त सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में दिनाँक 18-11-2024 को रात्रि 12.27 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल कोतवाली थाना क्षेत्र में तैनात डायल- 100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112/100 स्टाफ द्वारा मौके पर पहुंचकर बताया कि सारंगपुर से शाजापुर जा रहे दंपति की कार ए बी रोड़ पर ठूकराना जोड़ के पास खराब हो गयी थी, आसपास कोई सहायता नहीं मिलने पर कॉलर शुभम सिंह जी ने डायल-112/100 नंबर पर कॉल कर मदद मांगी थी। डायल-112/100 जवानों ने मौके पर पहुँचकर दंपति एवं उनके बालक को एफ़. आर. व्ही वाहन से शाजापुर घर पहुँचाया। एक कॉल पर देर रात हाइवे पर सहायता करने के लिए शुभम सिंह जी द्वारा डायल-112/100 जवानों का आभार व्यक्त किया गया।