BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 18, 2024, 7:30 pm
KHABAR : विधायक मारू ने किया 2.11 करोड के शॉपिग काम्पलेक्स निर्माण का भूमिपूजन, नगर परिषद ने किया आयोजन, तीन मंजिला बनेगा काम्पलेक्स, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर 

Share On:-

मनासा। रानी लक्ष्मी बाई मार्ग चौराहा पर करीब 2 करोड 11 लाख की लागत से नगर परिषद द्वारा बनने वाले शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण का भूमिपूजन किया गया। विधायक अनिरूद्ध (माधव) मारू, नगर परिषद अध्यक्ष डॉ. सीमा अजय तिवारी, भाजपा मुखर्जी मण्डल अध्यक्ष मुकेश डांगी, सीएमओ अमरदास सेनानी, उपाध्यक्ष किशोर जोलान्या, कॉलेज जन भागीदारी समिति अध्यक्ष अश्विन सोनी, कैलाश आगार, मण्डल महामंत्री परसराम वर्मा, सत्यनारायण सोडानी आदि मंचासीन के मूुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम हुआ। मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर मंचासिन अतिथियों ने शॉपिंग काम्पलेक्स का भूमिपुजन किया। नगर परिषद अध्यक्ष डॉ. सीमा तिवारी ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया।

विधायक मारू ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर वासियों को महत्वपूर्ण सौगात मिलने की बधाई शुभकामनाएं दी। उन्होने कहा भाजपा सरकार विकास की बात करती है जहां जरूरत है सबसे पहले वहां काम करते है। नगर परिषद का शॉपिंग कॉम्प्लेक्स से जहां उक्त चौराहे का सौंदर्यीकरण होगा वही नगर का व्यापार बढ़ेगा और परिषद की भी आय होंगी जिससे नगर विकास को प्रगति मिलेगी। विकास के मामले में मनासा लगातार तरक्की कर रहा है। मनासा को एक और बायपास निर्माण की सौगात मिलेगी। नीमच झालावाड़ मार्ग भी स्वीकृत होगा मुख्यमंत्री द्वारा इसकी घोषणा की जा चुकी है। अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय तिवारी ने कहा राजस्व में 38 लाख की प्रिमियम जमा कर नगर परिषद ने यह जमीन ली और कहा उक्त शॉपिंग काम्पलेक्स में 26 दूकाने बनेगी। 13 बाय 25 की दूकाने रहेगी। लिफ्ट सिस्टम भी होगा।  यह काम्पलेक्स मनासा की शान होगा। विकास के क्षेत्र मे कोर्ट परिसर के पास सुलभ काम्पलेक्स का निर्माण कार्य प्रगति पर हैं। सर्व सुविधायुक्त स्वीमिंग पुल भी लगभग बनने वाला है। जल्द उसका लोकार्पण किया जाएगा। अन्य विकास कार्याे की जानकारी भी अध्यक्ष प्रतिनिधि तिवारी ने दी। उपाध्यक्ष किशोर जोलान्या ने कहा 1 साल में शॉपिंग काम्पलेक्स बनकर तैयार हो जाएगा। मण्डल अध्यक्ष डांगी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर नगर परिषद के सभी पार्षद और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE