नीमच। नीमच के जिला अस्पताल में सोमवार शाम 4 बजे एक 40 वर्षीय व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए शव ग्रह में रखा गया है। मृतक दो दिन पहले शनिवार को प्राइवेट बस स्टैंड के पास लावारिस हालत में बेहोश मिला था। जिसे सूचना पर एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल लाकर भर्ती किया गया था।
मृतक व्यक्ति का नाम श्यामलाल पिता कालू लाल (40) जाति भील निवासी चीताखेड़ा थाना जीरन का रहने वाला था। कैंट थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर परिजनों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक के संबंध में जानकारी मिलने पर अस्पताल चौकी पर सूचना या संपर्क करने के लिए लोगों से अपील की है। साथ ही इसके लिए एक मोबाइल नंबर 7049142110 भी जारी किया है।