नीमच। बीती कल एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ द्वारा भोपाल में उप मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला को ज्ञापन सौंपकर मांग की गई है कि संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों को संविदा नीति 2023 का पूर्ण लाभ दिया जाए तथा वेतन विसंगति को दूर किया जाए। इस दौरान नीमच से अनिल डूंगरवाल और अन्य संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी भोपाल में मौजूद रहे।
ज्ञापन में कहा गया है कि संविदा नीति 2023 की सभी कंडिकाओं को आज दिनांक तक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा एनएचएम संविदा कर्मचारियों के लिए लागू नहीं किया गया है। जिस कारण से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत कार्यरत संविदा कर्मचारियों में आक्रोश है। ज्ञापन में मांग की गई है कि सभी बिंदुओं को लागू करने और नीति में वेतन विसंगति के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए। उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री द्वारा संविदा कर्मचारियों की मांग पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।