भोपाल। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सोमवार को सीएम डॉ. मोहन यादव ने मुंबई में जनसभाओं को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और सहयोगी दलों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि -‘जो प्रभु राम का नहीं, वो किसी काम का नहीं।’ हम दिल खोलकर जय श्रीराम का नारा लगाते हैं, लेकिन कांग्रेस के लोग उस नारे को सुनकर कुड़कुड़ाने लगते हैं।
इस चुनाव में एक तरफ जय श्रीराम बोलने वाले हैं, तो दूसरी तरफ राम के नाम से कुड़कुड़ाने वाले हैं। हमारे लिए नेशन फर्स्ट है। मप्र बनेगा आईटी और साइंस का नया हबरू इधर जबलपुर में चार दिवसीय महाकौशल विज्ञान मेला और आरोग्य एक्सपो-2024 के समापन समारोह को वर्चुअली संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि मप्र आईटी और साइंस का नया हब बनेगा।
प्रदेश में फार्मिंग से लेकर फायनेंस तक, मैन्युफैक्चरिंग से लेकर मेडिसिन तक, एजुकेशन से लेकर कम्यूनिकेशन तक विज्ञान का उपयोग किया जा रहा है। प्रदेश में साइबर सुरक्षा को प्रभावी बनाने के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत मध्यप्रदेश कम्प्यूटर एमरजेंसी रिस्पांस टीम का गठन किया गया है।