देवास। शंकरगढ़ पहाड़ी पर वन विभाग परिक्षेत्र सहायक राकेश मोदी पर विभाग के कार्यवाहक वनपाल राजेंद्र शर्मा ने नशे में धुत होकर अपने अधिकारी सहायक पर गाली गलौज करते और दराते से हमला करने की कोशिश की और जान से मारने की धमकीं दी जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है जब वन विभाग के अन्य कर्मचारियों ने बीच बचाव किया तो मामला शांत हुआ।जिसके बाद राकेश मोदी द्वारा अपने वरिष्ठ अधिकारियों को इस मामले में अवगत कराकर औद्योगिक थाना क्षेत्र में भी कार्रवाई के लिए आवेदन दिया है। मामले में कलेक्टर ऋषभ गुप्ता ने बताया कि शंकर गढ़ पहाड़ी पर एक वन विभाग के कर्मचारी का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह हाथ में हथियार दिखाते और अपशब्द बोलते हुए नजर आ रहा है इस पर वन विभाग द्वारा कार्यवाही की गई है और संबंधित वन विभाग के कर्मचारियों को शोकास नोटिस भी दिया गया है पूरे मामले को लेकर जवाब मांगा गया है यदि उचित जवाब नहीं दिया जाएगा तो आगे कार्रवाई की जाएगी।