BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 19, 2024, 1:00 pm
KHABAR : 3 साल के भीतर वेयरहाउस में सड़ गया 118000 क्विंटल गेहूं चावल, खराब अनाज ठिकाने लगाने एमपी स्टेट सिविल सप्लाईज कॉरपोरेशन ने जारी किया टेंडर, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश में अधिकारियों और वेयरहाउस संचालकों की लापरवाही के कारण बीते 3 साल के भीतर वेयरहाउस में 118000 क्विंटल गेहूं चावल सड़ गया है। अब खराब अनाज को ठिकाने लगाने के लिए मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाईज कॉरपोरेशन ने टेंडर जारी किया है।


जानकारी के अनुसार 2 से 3 सालों के भीतर लाखों क्विंटल अनाज 190 से अधिक वेयरहाउस में खराब हुआ है। इंदौर, जबलपुर, सागर संभाग में सबसे ज्यादा वेयरहाउस में किसानों से खरीदा हुआ अनाज खराब हुआ है। दिसंबर की आखिरी तक वेयरहाउस से अनाज निकालने के लिए विभाग ने टेंडर जारी किया है। अनाज की खरीदी समर्थन मूल्य पर किसानों से हुई थी अब सड़े हुए अनाज को कौड़ियों के दाम पर स्टेट सिविल सप्लाईज कॉरपोरेशन बेचेगा। अधिकारियों की लापरवाही और वेयरहाउस संचालकों की गड़बड़ी से मध्य प्रदेश में लाखों मीट्रिक टन अनाज खराब हुआ है। इंसानों के खाने वाला अनाज सड़ने के बाद इसे शराब कंपनी, पशुओं के लिए अनाज और मुर्गियों के लिए दाने के लिए इस्तेमाल होगा। इस खेल में भी करोड़ों रुपए का वारा न्यारा होगा, जबकि जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होना चाहिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE