सीधी। मध्यप्रदेश उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार एवं प्राचार्य डॉ. आईपी प्रजापति के मार्गदर्शन में शासकीय महाविद्यालय मड़वास में भारतीय ज्ञान परंपरा की महाविद्यालय स्तर की प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संदीप कुमार यादव उप सरपंच ग्राम पंचायत मड़वास उपस्थित थे तो वही विशिष्ट अतिथि के रूप में रामानुज तिवारी समाजसेवी उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. दीपक अग्निहोत्री ने की। आज की मुख्य प्रतियोगिताओं में भाषण प्रतियोगिता एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें महाविद्यालय के कई छात्र-छात्राओ ने भाग लिया।
कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. आकांक्षा मिश्रा ने किया तो वही आभार प्रदर्शन डॉ. अमिता खरे ने किया। आज की भाषण प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में डॉ राजेश कुमार पटेल, डॉ. सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता, डॉ निशा सिंह उपस्थित थे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ संगीता मिश्रा, डॉ रामधारी जायसवाल, डॉ कमलेश जायसवाल, डॉ अनुराग तिवारी, डॉ पंकज मिश्रा प्रो. प्रवीण कुमार साकेत, डॉ. ज्योति रजक, डॉ लक्ष्मीकांत कुशवाहा, सुंदर लाल प्रजापति, अनिल केवट सहित महाविद्यालय के छात्र-छात्रा उपस्थित थे।