शाजापुर। विजयपुर ओर बुधनी के मतदातओं को अपने मत से रोकना एवं बाबा साहब की प्रतिमा तोड़फोड़ मामले में कोंग्रेस ने सौंपा ज्ञापन कारवाही की मांग की है।
मध्य प्रदेश में विगत दिनों हुए विधानसभा चुनाव में विजयपुर एवं बुधनी के मतदाताओं को अपने मत का प्रयोग करने से रोकने वा संविधान निर्माता बाबा साहब अम्बेडकर की प्रतिमा को तोड़ना साथ ही दलित समाज के लोगो के साथ मारपीट करने के मामले में शाजापुर में कोंग्रेस कार्यकर्ताओ ने जिला अस्पताल परिसर में बाबा साहब की प्रतिमा के पास उपस्थित हो कर विरोध प्रदर्शन किया एवं राज्यपाल के नाम नायाब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बताया कि जिला मुख्यालय पर 26 नवंबर को धरना प्रदर्शन किया जाएगा एवं प्रदेश की सोई हुई। भाजपा सरकार को जगाने का काम किया जाएगा।