नीमच। जनजातीय गौरव दिवस के मौके पर 15 से 26 नवंबर तक की अवधि में सुविधानुसार पृथक-पृथक दिवसों में जिला स्तर पर सामाजिक, आर्थिक विकास, आजीविका एवं उद्यमिता, कला-संस्कृति और धरोहर, शिक्षा एवं कौशल विकास, स्वास्थ्य एवं जीवन शैली पर संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा स्वीकृत गतिविधियों में जन जागरूकता शिविर, विकास प्रदर्शनी लगाने के भी निर्देश दिए गए हैं। इसी कड़ी में 18 नवंबर को शासकीय हाई स्कूल नलखेड़ा में जनजाति गौरव दिवस मनाया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष रतनलाल मालावत ने भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर स्कूल में भेट की तथा जनजाति गौरव, जनजाति वीरों के जीवन को लेकर बच्चों को जानकारी। इस अवसर पर रतनलाल मालावत मुख्य अतिथि के रूप में तथा प्राचार्य अरुण गहलोत नवीन शर्मा अनिल शर्मा नरेंद्र सिंह तंवर स्कूल के बालक बालिकाएं भी उपस्थित रहे।