नीमच। जिले की तहसील जीरन अंतर्गत गांव ग्वालदेविया के हरीवल्लभ पिता मांगीलाल गुर्जर द्वारा जेसीबी मशीन लगाकर गांव में शासन के बने स्टॉप डैम की दीवारें तोड़ दी। जिससे स्टॉप डैम में रुका हुआ पूरा पानी बह गया। गांव के किसानों द्वारा मना करने पर उनके साथ गाली गलौज और मारपीट भी की गई। जिसकी शिकायत बघाना थाने पर भी की गई है।
इस बारे में शिकायत लेकर आज नैनसिंह पिता श्यामलाल गुर्जर द्वारा पीड़ित किसानों का हस्ताक्षर युक्त एक आवेदन कलेक्टर कार्यालय पर आयोजित जनसुनवाई में दिया गया है। आवेदन में कहा गया है कि स्टॉप डैम की दीवार तोड़ने से किसान खेत में पाली पिलाने से वंचित हो गए हैं और खेत में खड़ी फसल खराब हो रही है। हरीर्वलब अपने आप को राजनीतिक पार्टी का नेता बताता है। आवेदन में मांग की गई है कि विपक्षी के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जाए।