BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 19, 2024, 3:36 pm
BIG REPORT : सिंचाई नहरों की साफ-सफाई एवं मरम्‍मत का कार्य प्राथमिकता से करवाए, जनसुनवाई में जल संसाधन विभाग को कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने दिए निर्देश, 95 आवेदकों की सुनी समस्‍याएं, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले में सिंचाई तालाबों से निकली नहरों की साफ-सफाई एवं मरम्‍मत का कार्य प्राथमिकता से पूरा करवाए, जिससे कि किसानों के खेतों में सिंचाई के लिए पानी पहुंचाने में कोई अवरोध न रहे। यह निर्देश कलेक्‍टर हिमांशु चन्‍द्रा ने मंगलवार को कलेक्‍ट्रेट सभाकक्ष नीमच में जनसुनवाई करते हुए मोरवन के एक किसान के आवेदन पर जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को दिये। जनसुनवाई में ए.डी.एम. लक्ष्‍मी गामड़, जिला पंचायत सी.ई.ओ. अरविंद डामोर, सभी डिप्‍टी कलेक्‍टर, एस.डी.एम. नीमच व जिला अधिकारी उपस्थित थे।

जनसुनवाई में ग्राम पंचायत परलाई के सरपंच बाबुलाल ने ग्राम परलाई से ग्राम डुंगरपुर तक 6 कि.मी. तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में पक्‍की सड़क निर्माण करवाने संबंधित आवेदन पर महाप्रबंधक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क को प्रस्‍ताव तैयार कर स्‍वीकृति के लिए भिजवाने के निर्देश दिये गये है। ग्‍वालदेविया के किसान नैनसिंह गुर्जर ने शासकीय स्‍टॉपडेम की दीवाल तोड़कर पानी बहा देने वाले ग्रामीणों के विरूद्ध कार्यवाही करने संबंधी आवेदन पर कलेक्‍टर ने जनपद नीमच के सी.ई.ओ. को कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

इसी तरह जनसुनवाई में रूपपुरा के विरेंद्रसिंह, लसुड़ियांआत्री के रमेशचंद्र एवं मानसिंह, पिपलियाघोटा की ललिताबाई एवं प्रेमबाई, भाटखेड़ी के शंकरलाल, गिरदौड़ा के भंवरलाल, जाट के मोहम्‍मद इकबाल, खेरखेड़ा के कजोडमल, रामपुरा के सुरेंद्र, कंर्जाड़ा की साबुबाई, चीताखेड़ा के शंकरलाल, डुंगलावदा के पंकज, मोरवन के सुरेंद्र, रतनगढ़ के राधेश्‍याम, बरड़िया के सुरेश, पालसौड़ा की रंजिता, बंगला नं 55 की यासमीन, नीमच सिटी के सज्‍जनलाल, सेमलीचंद्रावत के कमल, ग्‍वालटोली के कमल, रामपुरा की ज्‍योति एवं देवीलाल, मनासा की अनिताबाई, रामपुरा की गेंदाबाई, जीरन के राजु, सिंगोली की वर्षा, केसरपुरा के अंकित, अरनियाकुमार की पिंकी, चीताखेड़ा के तेजपाल, मनासा के देवीलाल, लासुर के गोपाल, देवरीआंत्री के मुकेश आदि ने भी अपनी समस्‍याओं से संबंधित आवेदन प्रस्‍तुत कर समस्‍याएं सुनाई। प्राप्‍त आवेदनों पर संबंधित अधिकारियों को समयसीमा में कार्यवाही करे।संबंधित आवेदकों को सूचित करने के निर्देश दिये गये है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE