BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 19, 2024, 4:14 pm
KHABAR : उज्जैन के चरक हॉस्पिटल में मॉक ड्रिल, झांसी में हुई अग्निकांड के बाद लिया सबक; वार्डों में फायर सिस्टम किया गया चेक, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। झांसी में मेडिकल कॉलेज में हुई आगजनी की घटना के बाद उज्जैन के शासकीय चरक भवन में मॉक ड्रिल कर सुरक्षा का जायजा लिया गया। इससे आग की घटना से निपटने के लिए अस्पताल का रियलिटी चेक कर सभी वार्डों में फायर सिस्टम का परीक्षण किया गया।


साल 2016 में बने चरक अस्पताल में 400 बेड है। जिसमें शिशु वार्ड, महिला प्रस्तुति वार्ड और जनरल वार्ड के साथ एनआईसीयू वार्ड है। मॉक ड्रिल के समय अलार्म बजा तो अस्पताल में हड़कंप मच गया। हालांकि बाद में सभी को बताया गया कि आग से बचने के लिए मॉक ड्रिल किया जा रहा है।


अस्पताल की सेल प्रभारी निधि जैन ने बताया
अस्पताल में दो एग्जिट द्वार और लिफ्ट है। झांसी में हुए अग्नि काण्ड के बाद हमने आग बुझाने की मॉक ड्रिल की। फायर सुरक्षा के लिए कई व्यवस्था की है। नियम के मुताबिक, 10 मीटर से उपर की बिल्डिंग में फायर एन ओ सी लेना आवश्यक है। सभी मंजिलों पर हमने फायर पाइप की टंकी से कनेक्ट किया है। दो टंकी है। एक 70श्000 लीटर पानी स्टोरेज के लिए नीचे और एक टंकी 6वीं मंजिल पर है। हमारे पास स्मोक डिटेक्टर है। सभी मंजिल पर फायर एग्जिट और एसेम्बली पॉइंट की व्यवस्था अस्पताल के बाहर की हुई है। मॉक ड्रिल में सब कुछ सुरक्षित मिला है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE