भोपाल। बीते 13 नवंबर को विजयपुर विधानसभा उपचुनाव में बाबा साहेब अंबेडकर की मूर्ति तोड़ने को लेकर आज पूरे प्रदेश में कांग्रेस द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। इसी तारतम में आज राजधानी भोपाल के बोर्ड ऑफिस पर बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष कांग्रेस के द्वारा प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस नेता अवनीश भार्गव ने कहा कि भाजपा हमेशा से ही बाबा साहेब अंबेडकर का अपमान करती आई है। पूरे प्रदेश भर में अब तक 100 से ज्यादा मूर्तियों को क्षतिग्रस्त किया गया लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। बीजेपी खुद अंबेडकर की मूर्ति तोड़ने वालों के साथ है इसलिए अब तक उन पर किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं हुई है। लगातार संविधान को तोड़ने का काम बीजेपी के द्वारा किया जा रहा है।
धनराज गवली, शाजापुर। जिला कांग्रेस ने भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के सामने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा है। कांग्रेस ने घटना की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आज जिला अस्पताल में स्थित डॉ अंबेडकर की प्रतिमा के सामने प्रदर्शन करते हुए विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में किए गए उत्पात में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।