नीमच। दिनांक 20.11.2024 (बुधवार) को 11 केव्ही झांझरवाड़ा फीडर का विद्युत प्रदाय बाधित रहेगा। सहायक यंत्री (शहर) द्वारा बताया गया कि दिनांक 20.11.2024 (बुधवार) को नगर पालिका नीमच द्वारा 11 के. व्ही. लाईन शिफ्टिंग कार्य होने के कारण 11 केव्ही झांझरवाड़ा फीडर का विद्युत प्रदाय प्रातः 10.00 बजे से दोपहर 02.00 बजे तक बंद रहेगा। 11 केव्ही झांझरवाड़ा फीडर बंद रहने से कृष्णा नगर, सिद्धि विनायक कॉलोनी, दुर्गा आईल मील, स्टेडियम, बं नं 59, मण्डी प्रांगण, बं नं 60 का कुछ क्षेत्र, स्वीमिंग पुल का क्षेत्र, बैनीवाल के कुंए तक, रेल्वे फाटव, स्टेशन रोड़, चमड़ा कारखाना, एकता कॉलोनी, अम्बेडकर कॉलोनी, ईदगाह के पीछे, फ्रेन्ड्स कॉलोनी आदि क्षेत्र प्रभावित होंगे। आवश्यकतानुसार समय घटाया एवं बढ़ाया जा सकता है।
