BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 19, 2024, 4:48 pm
KHABAR : किसानों के खेतों में पहुंचा नर्मदा का पानी, 741 हेक्टयर की फसलें में होगी सिंचाई, ग्रामीणों के चेहरे पर आई रौनक, पढे़ खबर 

Share On:-

शाजापुर। नर्मदा परियोजना के अंतर्गत मक्सी क्षेत्र में आज पाइपलाइन के माध्यम से सिंचाई के लिए नर्मदा का पानी किसानों के खेत में पहुंचा गया। जिससे किसानों के चेहरे पर रौनक देखने को मिली। बताया जा रहा है कि मक्सी क्षेत्र में 741 हेक्टेयर क्षेत्र में नर्मदा के पानी से सिंचाई होगी आगे यह रखवा और भी बढ़ेगा।


शाजापुर जिले के मक्सी क्षेत्र में आज केंद्र और राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नर्मदा परियोजना के अंतर्गत सिंचाई के लिए नर्मदा का पानी किसानों के खेत में पहुंचा गया। नर्मदा का पानी मिलने से किसानों के चेहरे पर रौनक लौट आई। इस योजना से सबसे ज्यादा उन किसानों को लाभ होगा जिनके खेतों में बोरवेल पानी नहीं देते। नर्मदा मैया के पानी से किसानों की 741 हेक्टर में फैली फैसले संचित हो सकेंगी।


बतादें कि, शाजापुर जिले में पिछले तीन वर्षों से नर्मदा पाइपलाइन का काम कंपनी द्वारा किया जा रहा था। पूर्व में इसकी टेस्टिंग में हुई थी। वही आज मंगलवार को शाजापुर जिले के मक्सी में केंद्र और राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नर्मदा परियोजना के अंतर्गत हजारों किसानों की 741 हेक्टेयर जमीन में बोई गई फसलों को सिंचित करने के लिए मिलने वाला नर्मदा का पानी मंगलवार को परियोजना के कंस्ट्रक्शन मैनेजर इंद्र जीत सिंह और उनकी टीम ने पहुंचा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE