खनियांधाना। थाना पुलिस और कृषि विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ग्राम कफार में नकली खाद बनाने की फैक्ट्री का खुलासा किया है यहां पर कई बोरी नकली खाद बरामद की है, जिसे ष्प्रधानमंत्री भारतीय जन उर्वरक परियोजना भारत डी ए पी इफको कंपनियों के नाम से पैक किया जा रहा था इस दौरान पुलिस ने मकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है मकान मालिक पुलिस को देख फरार हो गया।
खनियांधाना थाना प्रभारी सुरेश शर्मा को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम कफार में एक मकान में नकली खाद बनाई जा रही है थाना प्रभारी ने कृषि विभाग को सूचना दी और कृषि विभाग के साथ संयुक्त कार्रवाई को अंजाम दिया मंगलवार को कफार गांव के एक मकान में छापा मारा इस छापे में पुलिस को 50 भरी हुई बोरियां 74 बोरियां रो मटेरियल, खाली प्रिंट बोरियां और सिलाई मशीन बरामद हुई इन बोरियों पर ष्प्रधानमंत्री भारतीय जन उर्वरक परियोजना भारत डी ए पी इफको कंपनियों के खाद के नाम छपे हुए थे।