BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 19, 2024, 5:26 pm
KHABAR : बागली के चापडा में हुई युवा कांग्रेस की बैठक आयोजित, युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा पर साधा निशाना, पढे़ रवि पाटीदार की खबर 

Share On:-

बागली। 26 नवंबर को शाजापुर में कांग्रेस संगठन का संविधान बचाओ मसाल यात्रा का आयोजन होना है। इसी को लेकर मंगलवार को बागली तहसील के चापडा में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता ओ की बैठक आयोजित हुई, जिसमें युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मितेन्द्र सिंह यादव,दीलिप गुर्जर, गोपाल भोसले, मनोज कंठाली उपस्थित रहे।


इस दौरान मिडिया से चर्चा करते हुए यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा भगवान राम के नाम पर राजनीति कर रही है, लेकिन स्वयं ही राम के वचारों पर नहीं चल पा रही है, भगवान राम ने वनवास के दौरान सभी वर्ग, समाज को जोड़ा था, लेकिन भाजपा बटोगे तो कटोगे, हिन्दू मुस्लिम, जाति धर्म के नारों  पर राजनीति कर रही है, समाज को तोड़ने को काम भाजपा कर रही है, चुनावी सभा में विकास की चर्चाएं, ना करते हुए सिर्फ जाति धर्म की बातें सुनाई देती है।


यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि, भाजपा द्वारा चुनावी समय में बड़े-बड़े वादे जनता से कए थे, जो आज वह पूरा नहीं कर पाई है, आज किसान बिजली, खाद समस्या से परेशान हैं, किसानों को एन पी के खाद नहीं मिल रहा है,फसलों का सही दाम नहीं मिल पा रहे, विगत दिनों बारिश में बागली क्षेत्र के किसानों की सोयाबीन फसल खराब होने के  बावजूद भी आज तक किसानों को बीमा राशि नहीं मिली है,नाही सरकार ने  मुआवजा दिया है। भाजपा के पास विकास के मुद्दे नहीं है,इस लिए जाती धर्म की बातें करते हैं,आज शासकीय अस्पताल, स्कूल की हालत बहुत खराब है, उसकी बात नहीं करते हैं, प्रदेश में महिलाएं असुरक्षित है, भ्रष्टाचार एसे कही मुद्दे हैं, जिसमें भाजपा पुरी तरह विफल रही है। बागली में भी कमिशन खोरी जोरो पर है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE