देवास। राजस्व विभाग की समस्याओं के लिए एक पीड़ित व्यक्ति ने मंगलवार को जनसुनवाई में कलेक्टर ऋषव गुप्ता को आवेदन दिया। पीड़ित पंकज मंडलोई बताया कि उसने हाटपीपल्या क्षेत्र में एक जमीन ली थी। साल 2023 में सीमांकन करवाया तो, उस दौरान जमीन कम पाई गई। निराकरण के लिए उसने तहसीलदार को आवेदन दिया था, वहां से कोई निराकरण नहीं हुआ। जिसके चलते आज कलेक्टर कार्यालय पहुंचा।उन्होंने बताया कि मैंने सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत दर्ज करवाई। में पढ़ा लिखा शिक्षक हूं, मेरे जैसे व्यक्ति की कोई सुनवाई नहीं हो रही तो गरीब किसानों की समास्याओं की क्या सुनवाई होती होगी। पीड़ित विरोध स्वरुप एक पोस्टर अपने साथ लेकर जनसुनवाई में पहुंचा था। जिसमें नामांतरण, सीमांकन और बटांकन नक्शा सुधार की समास्याओं के समाधान नहीं होने की बाते लिखी थी। आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कलेक्टर गुप्ता ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए।