शाजापुर। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस बी.के.एस.एन. शासकीय महाविद्यालय में उच्च शिक्षा मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार भारतीय ज्ञान परंपरा से संबंधित महाविद्यालय स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताएं आज संपन्न हुई। बीते दिन तीन प्रतियोगिताएं आयोजित हुई जिसमें भाषण प्रतियोगिता में प्रथम-रोहित कराडा़,द्वितीय-लक्ष्य शर्मा और तृतीय स्थान पर कुलदीपसिं सेंधव रहें। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम-कृष्णा, द्वितीय-सलोनी चंदेल और तृतीय स्थान पर आशा मालवीय रही। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम-विजया श्री सोनी,द्वितीय-वीर जाट और तृतीय स्थान पर अर्चना सेंधव रहे। इसी के साथ आज भी तीन प्रतियोगिताएं आयोजित हुई, लोकनृत्य में प्रथम-समूह बी ,द्वितीय-समूह ए और तृतीय में नेहा मालवीय रहें। लोकगीत में प्रथम-समूह ए द्वितीय-चेतना परमार और तृतीय स्थान पर सलोनी समूह रहे साथ ही सामान्य ज्ञान में प्रथम-रोहित कराडा़, द्वितीय-देवैंद्र सौराष्ट्रीय और तृतीय स्थान पर देवेंद्र पाटीदार रहें!आयोजन की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो.बी.एस.विभूति ने की इसी दिन प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान किये, संयोजन डॉ. बी.एल.मालवीय ने किया!संचालन डॉ.प्रकाश बर्फा ने किया और आभार डॉ दिनेश निगवाल ने माना।