BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 19, 2024, 6:43 pm
BIG REPORT : कलेक्‍टर ने जिला अधिकारियों की बैठक में दिए निर्देश, बोले- सभी विभाग सीएम हेल्‍पलाईन में दर्ज शिकायतों का गंभीरता के सा‍थ निराकरण करें, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। सीएम हेल्‍पलाईन में दर्ज शिकायतों के निराकरण का सभी विभागों ने गत एक माह में अच्‍छा प्रदर्शन करते हुए शिकायतें संतुष्‍टी के साथ बंद करवाई है। सभी अधिकारी सीएम हेल्‍पलाईन में दर्ज 50 दिवस से अधिक की शेष रही शिकायतों और समाधान ऑनलाईन में दर्ज शेष शिकायतों को पूरी गंभीरता के साथ सर्वाेच्‍च प्राथमिकता देते हुए निराकृत करवाएं। सभी विभाग अपनी हर एक शिकायत को देखकर, निराकरण, प्रतिवेदन दर्ज करें। यह निर्देश कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को जिला अधिकारियों की बैठक में सीएम हेल्‍पलाईन की विभागवार समीक्षा करते हुए दिए। बैठक में एडीएम लक्ष्‍मी गामड़, जिला पंचायत सीईओ अरविंद डामोर, सभी एसडीएम, डिप्‍टी कलेक्‍टर एवं जिला अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्‍टर ने निर्देश दिए कि सभी जिला अधिकारी अपने विभाग की सीएम हेल्‍पलाईन  में दर्ज शिकायतों को खोल कर देख लें, मांग आधारित शिकायतों को मांग मॉड्यूल में स्‍थानातंरित करें। शेष शिकायतों को संतुष्‍टी के साथ बंद करवाएं। आवेदकों से चर्चा कर, उन्‍हें निराकरण से अवगत करवाएं और उनसे शिकायते बंद करवाएं।

राजस्‍व प्रकरणों का तेजी से निराकरण करवाएं- 
बैठक में कलेक्‍टर चंद्रा ने राजस्‍व महाअभि‍यान की तहसीलवार प्रगति की समीक्षा की। उन्‍होने सभी राजस्‍व अधिकारियों को राजस्‍व महाअभियान के तहत राजस्‍व प्रकरणों का तेजी से निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्‍टर ने विशेष शिविर आयोजित कर, खसरा, ई-केवायसी का कार्य शतप्रतिशत पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। कलेक्‍टर ने महाअभियान के तहत नक्‍शा तरमीम, रास्‍ता विवादोंका निराकरण, नामांतरण बंटवारा के प्रकरणों का भी प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE