नीमच। एनसीसी कैडेट और स्काउड गाइड छात्रों को भारत के महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने का स्वर्णिम अवसर प्राप्त हुआ। छात्र-छात्राओं के लिए राष्ट्रपति भवन में जाकर महामहिम से मिलना एक यादगार पल रहा। राष्ट्रपति भवन में स्प्रिंगवुड स्कूल की छात्रा पूजिता ओझा को महामहिम के सामने बोलने का मौका भी मिला और अगले दिन दिल्ली भ्रमण किया। राष्ट्रपति भवन के संग्रहालय और प्रधानमंत्री संग्रहालय में इतिहासिक जानकारी ली और भविष्य के भारत की तस्वीरों को देखा व आधुनिक उपकरणों से जानकारी प्राप्त छात्र-छात्राओं का उत्साह देखते नहीं बना। साथ ही इंडिया गेट, लालकिला, क़ुतुबमीनार और अक्षरधाम मंदिर का भी भ्रमण किया। नीमच लौटकर छात्र-छात्राओं ने जिला कलेक्टर हिमांशु चंद्रा से मिलकर आशीर्वाद प्राप्त किया।