नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में 25 नवम्बर 2024 को अपरान्ह तीन बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक में जिले में मातृ मृत्यु के प्रकरणों की समीक्षा की जावेगी।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.दिनेश प्रसाद द्वारा सभी संबंधित आशा, ए.एन.एम., सीएचओ, नर्सिंग आफीसर, सेक्टर मेडिकल आफीसर, पी.जी.एम.ओ., एम.ओ., स्त्री रोग विशेषज्ञों एवं संबंधितों के परिजनों को अद्यतन जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए गये है। इसी तरह जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक 25 नवम्बर को अपरान्ह 3.30 बजे आयोजित की जा रही है। समिति के सभी सदस्यों से भी इस बैठक में उपस्थित होने का आग्रह किया गया है।