मंदसौर। जिला स्तरीय जनसुनवाई के दौरान सीईओ जिला पंचायत राजेश कुमार जैन एवं अपर कलेक्टर एकता जायसवाल द्वारा सुशासन भवन सभाकक्ष में 6 7 ग्रामीणजनों की समस्याएं सुनी। अधिकारियों को जल्दी निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान निवासी पिपल्या विश्न्या के अशोक कुमार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मकान की राशि स्वीकृत होने के बाद भी राशि नहीं मिलने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया जिस पर सीईओ जिला पंचायत राजेश कुमार जैन ने सीईओ जनपद पंचायत मल्हारगढ़ को निर्देश दिए कि उक्त आवेदन की जांच कर निराकरण करें। निवासी गागसी के दशरथ लाल द्वारा स्वयं के हिस्से के प्लाट जबरन ग्राम पंचायत से मिलकर दूसरे व्यक्ति के नाम पर करने एवं प्रार्थी को परेशान करने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया जिस पर सीईओ जिला पंचायत राजेश कुमार जैन ने तहसीलदार शामगढ़ को निर्देश दिए कि आवेदन की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। निवासी धामनिया की श्यामु बाई द्वारा उनके पति की मृत्यु के बाद मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना के अंतर्गत अनुग्रह राशि नहीं मिलने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया जिस पर सीईओ जिला पंचायत राजेश कुमार जैन ने सीईओ जनपद पंचायत सीतामऊ को निर्देश दिए कि उक्त आवेदन की जांच कर राशि की भुगतान की कार्यवाही करें। निवासी नाहरगढ़ के दशरथ माली के द्वारा शासकीय कुएं को अवैध तरीके से निजी व्यक्ति के नाम पर चड़ाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया जिस पर सीईओ जिला पंचायत राजेश कुमार जैन के द्वारा सीतामऊ एसडीएम को निर्देश दिये गये की आवेदन की जांच करें एवं शासकीय कुएं से अतिक्रमण हटावायें। जनसुनवाई में बीपीएल सूची में नाम जुड़वाने, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत आवास मंजूर करने, निजी भूमि पर अवैध अतिक्रमण, भूमि विवाद, बीमारी सहायता, आपसी विवाद, शिक्षा ऋण दिलाने, सामुदायिक सुविधा घर (कम्युनिटी टायलेट) बनवाने आदि विषयों के आवेदन प्राप्त हुये।