BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 20, 2024, 10:52 am
BIG REPORT : अपर कलेक्टर के आदेश से भागीरथ पिता मोड़ीराम के विरुद्ध एफआईआर दर्ज, घरेलू गैस के अवैध दुरूपयोग को रोकने के लिए की कार्रवाई, 71 गैस सिलेंडर राजसात, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। जिला आपूर्ति अधिकारी द्वारा बताया गया कि, घरेलू गैस के अवैध दुरूपयोग को रोकने के उद्देश्य से खाद्य विभाग की टीम द्वारा आज सुवासरा पेट्रोल पंप चौराहा स्थित भागीरथ पिता मोड़ीराम पाटीदार निवासी सुवासरा के बाड़े पर छापामार कार्यवाही करते हुए 71 नग घरेलु गैस सिलेंडर एवं 03 गैस रिफिलिंग मोटर जब्त की गई। उक्त सिलेंडर एंव मोटर वाहनों में गैस भरी जाने के उद्देश्य से अवेधरूप से संग्रहित किये गये थे। कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सीतामऊ रघुराज सिंह डोडिया द्वारा प्रकरण माननीय न्यायालय अपर कलेक्टर जिला मंदसौर में प्रस्तुत किया गया था। अपर कलेक्टर द्वारा विचारण उपरान्त आरोपी भागीरथ पिता मोड़ीराम पाटीदार निवासी सुवासरा को दोषसिद्ध पाया गया। अपर कलेक्टर द्वारा आदेश पारित करते हुए, प्रकरण में जब्त 71 नग घरेलु गैस सिलेंडर एंव 03 गैस रिफिलिंग मोटर को शासन पक्ष में राजसात किया गया एंव आरोपी भागीरथ पिता मोह्रीराम पाटीदार निवासी सुवासरा के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत अभियोजन की कार्यवाही किए जाने हेतु आदेशित किया गया। आदेश के पालन में आज कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी उपखंड सीतामऊ की सुचना पर पुलिस थाना सुवासरा में आरोपी भागीरथ पिता मोड़ीराम पाटीदार निवासी सुवासरा के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज की गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE