BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 20, 2024, 1:05 pm
KHABAR : संभाग आयुक्त गुप्ता ने सैलाना में वन विभाग द्वारा निर्मित किए जा रहे कैक्टस गार्डन का किया निरीक्षण, सौंदर्यीकरण एवं विकास के संबंध में दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। जिले के भ्रमण पर आए हैं उज्जैन संभाग आयुक्त संजय गुप्ता ने मंगलवार को जिले के सैलाना पहुंचकर वन विभाग द्वारा विकसित किया जा रहे कैक्टस गार्डन का निरीक्षण किया। गार्डन के सौंदर्यीकरण एवं विकास के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश भी विभाग के अधिकारियों को दिए इस दौरान कलेक्टर राजेश बाथम, सीईओ जिला पंचायत श्रृंगार श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, एसडीएम सुनील जायसवाल, उपायुक्त रंजीत कुमार आदि उपस्थित थे।

साइट पर मौजूद वन विभाग की रेंजर सीमा सिंह द्वारा संभाग आयुक्त को कैक्टस गार्डन के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। बताया गया कि लगभग 10 हेक्टेयर में गार्डन विकसित किया जा रहा है जिसमें कैक्टस की करीब 450 वैरायटी होगी। इसके अलावा इस परिसर में ऑक्सीजन पार्क, त्रिफला वन, मेडिसिनल प्लांट, पार्क किड्स, पार्क ध्यान केंद्र भी विकसित किए जाएंगे। कैक्टस गार्डन का पाथ-वे करीब 7 किलोमीटर की पेरीफेरी में होगा।संभाग आयुक्त ने निर्देश दिए कि कैक्टस गार्डन के नियोजित ढंग से निर्माण हेतु वन विभाग के अलावा अन्य एजेंसियों का भी सहयोग लिया जाए। कैक्टस गार्डन को टोटल मड पैटर्न पर तैयार किया जाए, कंक्रीट का बिल्कुल भी इस्तेमाल नहीं किया जाए। इसको बेहतर टूरिस्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। शासन स्तर से भी जो आवश्यकता होगी उसके लिए सक्रिय पहल की जाएगी। संभाग आयुक्त ने नजदीक के तालाब में छोटी बोट संचालन के संबंध में भी निर्देशित किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE