मंदसौर। जिले के भानपुरा मॉडल स्कूल में टीबी की बीमारी के प्रति समाज में जन जागरूकता के लिए स्कूल हेल्थ कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यशाला के अंतर्गत बच्चों को टीबी की बीमारी के लक्षण जैसे भूख कम लगना ,वजन कम होना, लगातार खांसी-बुखार आना, बलगम के साथ खून आना आदि लक्षण होने पर टीबी की जांच एवं उपचार के लिए बताया गया। इस अवसर पर मॉडल स्कूल भानपुरा के प्रिंसिपल, समस्त शिक्षक तथा बालक एवं बालिका उपस्थित थे।
कार्यशाला में टीबी की बीमारी से बचाव लक्षण एवं समाज में जन जागरूकता के लिए शपथ ली एवं कार्यशाला में भागीदारी की उक्त कार्यशाला के अंतर्गत ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ गौरव सिजेरिया, जिला समन्वयक सतीश शर्मा, टीबी यूनिट भानपुरा अनिल टेलर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर शोभा एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।