मंदसौर। 68 वीं राज्य स्तरीय बेसबॉल प्रतियोगिता 17 वर्ष बालक/बालिका का शुभारंभ हुआ। यह प्रतियोगता 20 नवम्बर से 24 नवम्बर तक उत्कृष्ट विद्यालय छात्रावास परिसर में आयोजित होगी। शुभारंभ अवसर पर पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, नगर पालिका अध्यक्ष रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, जिला शिक्षा अधिकारी लोकेंद्र डाभी,खेल एवं युवक कल्याण विभाग के जिला क्रीड़ा अधिकारी विजेंद्र देवड़ा, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान प्राचार्य दिलीप सिंह राठौर, खेल संयोजक एवं उत्कृष्ट उमावि प्राचार्य डॉ प्रधान, ऑब्जर्वर भीम सिंह विषैला एवं राकेश चौधरी एवं बालक/बालिका मौजूद थे। अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सरस्वती वंदना एवं गीत नवीन गंधर्व ने प्रस्तुत की। खेल शपथ बेसबॉल राष्ट्रीय खिलाड़ी ललिता माली ने दिलवाई। अतिथियों ने खेल ध्वजारोहण फ़हराया। कार्यक्रम का संचालन आशीष बंसल एवं विनीता मेहता एवं आभार प्रदर्शन डॉ विनीता प्रधान ने माना।