BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 20, 2024, 8:08 pm
KHABAR : कलेक्‍टर ने की टीबी से मुक्ति के लिए नागरिकों से अपील, आप सभी भी इस तरह से कर सकते हैं टीबी (क्षय) के पीड़ित मरीज की सहायता, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। कलेक्‍टर अदिती गर्ग ने टीबी से मुक्ति के लिए नागरिकों से अपील की है।  टीबी की बीमारी को आपके सभी के सकारात्मक सहयोग से जड़ से खत्म करने हेतु हम संकल्पित हैं। इसी तारतम्‍य में है आप सभी नागरिकों से एक अपिल करना चाहती हुँ। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त अभियान के अंतर्गत निक्षय मित्र बनने का एक अनूठा अवसर है, जिसके अंतर्गत आप सभी टीबी (क्षय) से पीड़ित मरीज की सहायता कर सकते हैं।

निक्षय मित्र के रूप में आप इन रोगियों का पोषण सहायतार्थ, परामर्श और देखभाल प्रदान कर सकते हैं, जिससे वे जल्दी स्वस्थय हो सकें। निक्षय मित्र बनकर आप टीबी मरीजों को फुड बास्केट के रूप में पौष्टिक आहार गुड़, दाल, मूंगफली, सोयाबड़ी, चावल, राजमा आदि प्रदान कर सकते हैं। टीबी के खिलाफ लड़ाई में आपका यह योगदान समाज में बदलाव लाने में एक बड़ा कदम साबित होगा। आपकी भागीदारी से न केवल इन मरीजों का आत्मविश्वास बढ़ेगा बल्कि मंदसौर जिले को एक टीबी मुक्त जिला बनाने की दिशा में हमारी गति और तेज होगी। आऐं, साथ मिलकर इस नेक पहल का हिस्सा बनें और निक्षय मित्र बनकर इस मिशन को साकार करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE