BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 21, 2024, 1:54 pm
KHABAR : हाटपीपल्‍या विधानसभा क्षेत्र में किए जा रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक, विधायक हाटपीपल्‍या चौधरी और कलेक्टर गुप्ता की उपस्थिति में हुई संपन्न, दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। हाटपीपल्‍या विधानसभा क्षेत्र में किए जा रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक विधायक हाटपीपल्‍या मनोज चौधरी और कलेक्टर ऋषव गुप्ता की उपस्थिति में जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारियों ने अपने-अपने विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्रेजेंटेशन के माध्यम से दी। बैठक सीईओ जिला पंचायत हिमांशु प्रजापति, एसडीएम देवास बिहारी सिंह, एसडीएम बागली आनंद मालवीय सहित अन्य जिलाधिकारी उपस्थित थे।     

बैठक में विद्युत विभाग में हाटपीपल्‍या विधानसभा क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों की जानकारी प्रजेंटेशन के माध्यम से दी। हाटपीपल्‍या विधानसभा क्षेत्र में विभाग द्वारा एसएसटीडी और आरडीएसएस अंतर्गत किये कार्यों की जानकारी दी। बैठक में बताया गया की हाटपीपल्‍या विधानसभा क्षेत्र में 198 ट्रांसफॉर्मर स्वीकृत हुए थे, जिसमें से 111 ट्रांसफॉर्मर लगाए गए हैं। दिसंबर तक सभी जगह पर ट्रांसफॉर्मर लग जाएंगे। जहां ट्रांसफार्मर से आईल चोरी होने की संभावना रहती वहां पेट्रोलिंग की जा रही है।

विधायक मनोज चौधरी ने कहा कि ट्रांसफार्मर लगाने का काम व्यवस्थित हो इसका विशेष ध्यान रखें। कार्य धीमी गति से होने पर किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए ट्रांसफार्मर लगाने या काम शीघ्र किया जाए। ट्रांसफार्मर से आईल चोरी होने पर एफआईआर दर्ज कराये। विधायक चौधरी ने कहा कि मल्‍टीपल फीटर लगाए जिससे कि एक जगह लाइट बंद होने पर दूसरी जगह पर कोई असर नहीं हो। तार जगह से टूट रहे हैं, टूटे हुए खंबे और तारों को ठीक करें। विद्युत विभाग शिकायतों का निराकरण शीघ्र करें।

पीएचई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हाटपीपल्‍या विधानसभा क्षेत्र में जल जीवन मिशन अंतर्गत 108 योजनाएं स्‍वीकृत है। 108 नल जल योजनाओं में से 50 योजनाएं पूर्ण हो चुकी है, 18 योजनाओं में काम चल रहा है और 32 योजनाएं हैंडओवर हो गई है। कलेक्टर ऋषव गुप्ता निर्देश दिये कि नल जल योजना कार्यों को शीघ्र पूर्ण कर पंचायत को हैंड ओवर करें। नल जल योजना का संचालन स्‍व सहायता समूह के माध्यम से करें और जलकर भी वसूल करें।

जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने हाटपीपल्‍या विधानसभा अंतर्गत सिंहस्‍थ 2028 के लिए प्रस्‍तावित कार्य योजना की जानकारी दी। बैठक में बताया गया कि क्षिप्रा नदी पर 26 करोड़ 90 लाख रूपये की लागत से 07 बैराजों का निर्माण किया जाना है। क्षिप्रा नदी पर स्नान सुविधा के लिए 32 करोड़ 52 लाख रूपये की लागत से घाटों का निर्माण किया जाना है। हाटपीपल्‍या विधानसभा क्षेत्र में विधायक निधि से स्वीकृत कार्यों की समीक्षा कर प्रगतिरत कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में हाटपीपल्‍या माइक्रो लिफ्ट इरिगेशन प्रोजेक्ट की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये।

जल निगम की समीक्षा कर अधिकारियों को हाटपीपल्‍या नगर परिषद में पानी की व्यवस्था के लिए पाइपलाइन शीघ्र डालने के निर्देश दिए। विधायक चौधरी ने कहा कि हाटपीपल्‍या में कार्य धीमी गति से चल रहा हैं। हाटपीपल्‍या में नर्मदा पाईपलाईन का कार्य नहीं होने से वहां रोड नहीं बना पा रहे है। कलेक्टर गुप्ता ने एमपीयूडीसी के अधिकारियों निर्देश दिये कि हर टीएल बैठक में कार्य की प्रगति की जानकारी दें। पाइपलाइन डालने के लिए अलग टीम, टंकी बनाने के लिए अलग टीम और रोड रिपेयरिंग के लिए अलग टीम बनाएं। बैठक में बताया गया कि हाटपीपल्‍या विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में नर्मदा का जल मार्च 2025 तक पहुंच जाएगा।

पीएमजीएसवाय विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हाटपीपल्‍या विधानसभा क्षेत्र में दो ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है, जो शीघ्र पूर्ण हो जायेंगे। विधायक चौधरी ने समीक्षा के दौरान पीएमजीएसवाय विभाग के अधिकारियों निर्देश दिए विधानसभा क्षेत्र में बारिश में खराब हुई सड़कों को शीघ्र रिपेयर करें। कुछ गांवों में सड़के बारिश में बहुत ज्‍यादा खराब हो गई है, उन सड़कों को शीघ्र सुधारे। लोक निर्माण विभाग की समीक्षा कर विभाग अंतर्गत बनाए जा रहे रोड का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। पीडब्ल्यूडी विभाग को निर्देश दिए की क्षिप्रा में 600 मीटर का रोड बहुत खराब है जिसे शीघ्र ठीक किया जाए। पीयूआईयू विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी कि विधानसभा क्षेत्र में चार कार्य स्वीकृत है, जिसमें तीन कार्य प्रगतिरत है और एक कार्य भी शुरू नहीं हुआ है। जिस पर प्रगतिरत कार्याे को शीघ्र पूर्ण करने और जो कार्य अभी शुरू नहीं हुआ है उसे शीघ्र शुरू करने दे निर्देश दिये।

समीक्षा बैठक में ईई आरईएस को निर्देश दिये कि विधानसभा क्षेत्र में बनाये जा रहे स्टाप डेम और विभाग द्वारा किये जा रहे कार्य शीघ्र पूर्ण करें। स्वास्थ्य विभाग की निर्माणधीन स्वास्थ्य संरचना की जानकारी और कार्याे को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। बैठक में बताया गया कि सिविल हॉस्पिटल हाटपीपल्‍या में दो डॉक्टर और तीन नर्स ही है, जिस पर वैकल्पिक व्यवस्था के निर्देश दिए गये। कलेक्‍टर गुप्‍ता ने कहा कि रेफरल के लिए एसओपी बनाएं किसे रेफरल करना है किसे नहीं। हर किसी मरीज को रेफर नहीं करें। सीएमएचओ को निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में पीएचसी का निरीक्षण करें।

बैठक में बताया गया है कि विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं को सहायता समूह के माध्यम से सक्षम बनाया जा रहा है। हाटपिपलिया विधानसभा क्षेत्र में कोई भी स्व सहायता समूह एनपीए नहीं है। विधानसभा क्षेत्र में 288 युवाओं को स्‍व रोजगार का प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें 148 युवाओं ने स्वरोजगार स्थापित किया और रोजगार मेलों के माध्‍यम से 212 युवा को कंपनियों में चयनित हुए। नल जल योजना में स्‍व सहायता समूह के माध्यम से जलकर वसूली का कार्य किया जा रहा है। स्‍व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा विधानसभा क्षेत्र में 32 राशन दुकानों का संचालन भी किया जा रहा है। बैठक में कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, मध्‍य प्रदेश सडक विकास निगम की समीक्षा कर आवश्‍यक दिशा-निर्देश दिये गये।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE