BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 21, 2024, 3:43 pm
KHABAR : रतलाम के थाने में हुई महिला आरक्षक की गोद भराई, टीआई ने पिता बन निभाया फर्ज, गुब्बारों से सजाया थाना, पढ़े पवन धाकड़ की खबर 

Share On:-

रतलाम। दीनदयाल नगर थाने में पुलिस प्रशासन द्वारा एक महिला आरक्षक की गोद भराई कार्यक्रम किया गया। थाने के सजाया गया तथा गोद भराई की रस्म अदा की गई।

जानकारी के अनुसार कार्यक्रम के लिए थाना परिसर के हाल को गुब्बारों से इस तरह सजाया गया, जैसे घर पर मांगलिक कार्यक्रम हो। थाने के सभी पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों ने पूरे कार्यक्रम को ऐसे किया जैसे सभी महिला आरक्षक के स्वजन हो।

महिला आरक्षक शानू धार जिले के गंधवानी की रहने वाली है, उनका ससुराल मनावर में है तथा वह रतलाम में नौकरी करती है। वर्ष 2012 में शानू के पिता का निधन हो चुका है। परिवार में मां दितली बाई, भाई जितेंद्र है। सास-ससुर दूर रहते हैं तथा पति मोहन धारवे रतलाम में ही यातायात थाने पर पदस्थ है. जावरा में ड्यूटी होने के कारण पति कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए।

परिवार की तरफ से केवल जेठ सुभाष धारवे कार्यक्रम में शामिल हुए। वहीं थाना प्रभारी रवींद्र दंडोतिया सहित थाने के पूरे स्टाफ ने कार्यक्रम को घर पर होने वाली कार्यक्रम की तरह धूमधाम से किया। शानू के पिता की भूमिका थाना प्रभारी ने निभाई। कार्यक्रम में कई महिला पुलिसककर्मी भी परिवार के सदस्य के रूप में शामिल हुई तथा रस्में की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE