सिंगोली। कस्बा स्थित देव तलाई के पास निर्माणधीन गार्डन की बाउंड्री वॉल में व्यवधान बन रहे अतिक्रमण पर गुरुवार को नगर निकाय ने बुलडोजर चला दिया है। इस दौरान नगर निकाय सहित राजस्व अमला और पुलिस बल भी मौजूद रहा।
गुरुवार शाम इस आशय की जानकारी देते हुए इंजीनियर अंकित मांझी ने बताया कि वार्ड क्रमांक 6 स्थित देव तलाई के पास गार्डन की दीवार का निर्माण किया जा रहा है। लेकिन देखने में आया है कि पास ही एक व्यक्ति द्वारा अतिक्रमण कर बनाई गई दीवार, गार्डन बाउंड्री वॉल के निर्माण में व्यवधान बनी हुई थी। संबंधित व्यक्ति के पास स्वामित्व संबंधी कोई दस्तावेज तथा निर्माण शासकीय भूमि पर होना पाए जाने पर गुरुवार दोपहर बाद करीब 3 बजे जेसीबी की सहायता से अतिक्रमण हटा दिया गया है।अतिक्रमण हटाने के दौरान किसी तरह का विवाद ना हो इसके लिए राजस्व सहित पुलिस बल को भी तैनात किया गया था।