शाजापुर। शाजापुर जिले की कृषि उपज मंडी समितियों में आज कुल 15681 क्विंटल सोयाबीन की आवक हुई। कृषि उपज मंडी समिति शाजापुर सचिव से प्राप्त जानकारी के अनुसार शाजापुर मंडी में सोयाबीन की कुल आवक 4169 क्विंटिल हुई। जिसका न्यूनतम भाव 3000 रूपये, उच्चतम 4605 रूपये तथा मॉडल भाव 4310 रूपये प्रति क्विंटल रहा। इसी प्रकार शुजालपुर मंडी में कुल आवक 4350 क्विंटल दर्ज की गई, जिसका न्यूनतम भाव 3000 रूपये, उच्चतम 4410 रूपये तथा मॉडल भाव 4270 रूपये प्रति क्विंटल रहा।
कालापीपल मंडी में कुल आवक 4455 क्विंटल हुई, जिसका न्यूनतम भाव 3000 रूपये, उच्चतम 4255 रूपये तथा मॉडल भाव 4100 रूपये प्रति क्विंटल रहा। अकोदिया मंडी में कुल आवक 1644 क्विंटल, न्यनूतम भाव 3000 रूपये, उच्चतम 4250 रूपये तथा मॉडल भाव 4100 रूपये प्रति क्विंटल रहा। मो. बड़ोदिया मंडी में कुल आवक 613 क्विंटल, न्यूनतम भाव 3000 रूपये, उच्चतम भाव 4272 रूपये तथा मॉडल भाव 4100 रूपये प्रति क्विंटल रहा। मक्सी मंडी में कुल आवक 450 क्विंटल, न्यूनतम भाव 3000, उच्चतम 4351 तथा मॉडल भाव 4160 रूपये प्रति क्विंटल रहा।