BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 21, 2024, 6:09 pm
REPORT : अनुविभागीय अधिकारी शाजापुर मनीषा वास्कले ने चार पटवारियों को जारी किया कारण बताओ सूचना पत्र, 05-05 दिवस का वेतन रोकने के भी दिए निर्देश, पढ़े दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर 

Share On:-

शाजापुर। अनुविभागीय अधिकारी शाजापुर मनीषा वास्कले द्वारा राजस्व महा-अभियान 3.0 में अपेक्षित प्रगति प्रस्तुत नहीं करने पर 04 पटवारियों को शासकीय कार्य में लापरवाही एवं उदासीनता के चलते नो वर्क नो पे के आधार पर क्यो न 05-05 दिवस का वेतन रोका जाये के संबंध में कारण बताओ सूचना पत्र दिया गया है।

जिन पटवारियों को कारण बताओ सूचना पत्र दिया है उनमें पटवारी हल्का नम्बर 04 छतगांव आशीष व्यास, पटवारी हल्का नम्बर 17 मझानिया मोहनलाल चौहान, पटवारी हल्का नम्बर 15 टुकराना बृजेश सिंह खींची एवं पटवारी हल्का नम्बर 05 कुकड़ी कैलाश चौहान शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर ऋजु बाफना ने गत दिवस तहसील शाजापुर में राजस्व महाअभियान 3.0 के कार्यों का निरीक्षण किया था। निरीक्षण में इन पटवारियों के राजस्व कार्यों, जैसे फार्मर रजिस्ट्री, आधार की राजस्व अभिलेख से लिंकिंग, नक्शा तरमीम कार्य आदि में अपेक्षित प्रगति नहीं पाई गई थी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE