चीताखेड़ा। जिला कलेक्टर के आदेशानुसार अनुविभागीय अधिकारी डॉ ममता खेड़े के मार्गदर्शन में तहसीलदार नवीन गर्ग के सानिध्य में पटवारी नरेन्द्र योगी की उपस्थिति में छः ग्राम पंचायत स्तर पर मध्यप्रदेश राज्य में खेती से जुड़े समस्त किसानों के लिए कल दिवस 22 नवंबर 2024 शुक्रवार को प्रातः 11 बजे ग्राम पंचायत कार्यालय पर एक विशिष्ट किसान आईडी (फार्मर आईडी) बनाने हेतु राजस्व महाअभियान के तहत शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
उपरोक्त जानकारी पंचायत सचिव नवीन पाटीदार, सहायक सचिव विमलेश शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति में देते हुए बताया है कि जिन किसान भाइयों ने किसान फार्मर आईडी नहीं बनवाई है उन सभी किसानों को शासन से मिलने वाली सुविधाए नहीं मिल पाएगी। अगर किसान फार्मर रजिस्ट्री एवं भूमि लिंकिंगालब नहीं करवाता हैं तो वर्तमान में शासन से मिल रही योजनाओं के लाभ से वंचित होना पड़ सकता है वहीं मिलने वाली सुविधाए भी बंद हो जायेगी। जिन किसानों ने फार्मर आईडी नहीं बनवाई उसके लिए किसान स्वयं जिम्मेदार रहेगा। प्रत्येक खातेदार कृषकों को मुख्य रूप से आधार कार्ड,समग्र आईडी,खेत की पावती या खाता खसरा की नक़ल पंजीयन करवाने हेतु साथ लेकर आवें और आधार लिंक मोबाइल लेकर निर्धारित समय पर ग्राम पंचायत कार्यालय पर पहुंच कर उक्त शिविर में किसान फार्मर आईडी ओनलाइन पंजीयन कराएं। इस राजस्व महाअभियान शिविर में अनुविभागीय अधिकारी डॉ ममता खेड़े, तहसीलदार नवीन गर्ग और छः ग्राम पंचायत चीताखेड़ा, हरनावदा,अमावली जागीर, घसुण्डी जागीर, महूडिया और कराड़िया महाराज ग्राम पंचायत हल्का के सभी पटवारी मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे। सचिव नवीन पाटीदार, सहायक सचिव विमलेश शर्मा ने छरू ग्राम पंचायतों के समस्त खेती से जुड़े खातेदार कृषकों से अनुरोध किया है कि सभी निर्धारित समय पर पहुंचकर किसान फार्मर आईडी हेतु पंजीयन करवाकर शासन से मिलने वाली योजनाओं का लाभ लें।