BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 21, 2024, 8:20 pm
BIG NEWS : नीमच सिटी थाना पुलिस और 4 आरोपी, जब दिया इस बड़ी वारदात को अंजाम तो एक्शन में आए अधिकारी, फिर जैसे ही मुखबिर ने दी पुख्ता सूचना तो चढ़े हत्थे, पूछताछ में कबूला जुर्म, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। पुलिस अधीक्षक नीमच अंकित जायसवाल द्वारा अपराध समीक्षा बैठकों के दौरान जिलें के समस्त थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों को जिले में लगातार हो रहे संपत्ति  संबंधी अपराधों पर अकुंश लगाने एवं संपत्ति संबंधी अपराधों की तत्काल पतारसी कर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

पुलिस अधीक्षक नीमच अंकित जायसवाल के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच नवल सिंह सिसोदिया नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी नीमच सिटी विकास पटेल एवं इंचार्ज उनि गजेन्द्र सिंह चौहान के कुशल नेतृत्व में नीमच सिटी पुलिस टीम द्वारा विद्युत चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चुराई गयी विद्युत मोटर को जप्त किया जाकर 04 चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।

जिले में लगातार हो रही खेतों से विद्युत मोटर चोरी संज्ञान में लेकर अभियान के तहत संपत्ती संबंधी अपराधों में पतारसी करने हेतु समस्त थाना प्रभारीयों को अपना सूचना तंत्र मजबूत करने व अपराधियों की तलाश कर घटनाओं की तह तक पहुंचकर घटनाओं में गयी संपती की बरामदगी व आरोपियों को गिरफ्तार करने हेतु आदेशित किया गया था। घटना के संभावित स्थानों पर सूचना तंत्र लगाकर व सिविल में पुलिस की मॉनिटरिंग कर आरोपियों की तलाश की गई। पुलिस टीम द्वारा अपनी व्यावसायिक दक्षता व तकनीकी साक्ष्य की मदद से नीमच सिटी थाना क्षेत्र से हो रही चोरी की घटनाओं में आरोपीयों की पहचान स्थापित कर आरोपियों से पूछताछ की गई। पूछताछ के आधार पर आरोपीयों ने थाना क्षेत्र में विद्युत मोटर चोरी की वारदात करना कबूला है तथा आरोपियों के कब्जे से 01 विद्युत मोटर जप्त कर 04 आरोपीयों को गिरफ्तार किया गया पूछताछ जारी है।
 
गिरफ्तार आरोपी- 
- वीरेन्द्र पिता शंभू सिंह राजपूत 
-  राहुल पता कमल सिहं राजपूत
-  गोविंद पिता किशोर बावरी
- उदय पिता राजू लाला नायक सभी निवासी सरवानिया बोर

सराहनीय योगदान- 
थाना नीमच सिटी की टीम एवं सायबर सेल का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE