गरोठ। तहसील के गांव डलमऊ में गुरुवार 10.30 बजे खाना बनाने के बाद रमेश पिता जय सिंह नाथ गांव डलमऊ के घर में आग लग गई ,आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है लेकिन घर के अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया, जिसमें डेढ़ से 2 लाख नगदी एक मोटरसाइकिल घर के बिस्तर सोफा तथा अन्य समान जल गया। गांव के ही बबलू नाथ ने बताया कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट तथा गैस लीकेज हो सकता है? घर में रखा नगदी डेढ़ से 2 लाख रुपए तथा मोटरसाइकिल आग में जल गई है। गरोठ नगर परिषद द्वारा मौके पर फायर ब्रिगेड तथा ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया।