BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 21, 2024, 8:29 pm
BIG REPORT : नीमच जिला प्रशासन ने गौशाला की भूमि करवाई अतिक्रमण मुक्‍त, गौशाला की 9 हजार वर्गफीट भूमि से हटाया अतिक्रमण, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के सिंगोली तहसील मुख्यालय के समीप स्थित ग्राम नयागांव (रघुनाथपुरा) में नवीन गोशाला की आरक्षित 9 हजार वर्गफीट भूमि को अतिक्रमणकर्ता के कब्जे से प्रशासन ने गुरूवार को मुक्त करवाया हैं।

कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार सिंगोली तहसीलदार राजेश सोनी ने ग्राम पंचायत पटियाल के ग्राम रघुनाथपुरा में अतिक्रमणकर्ता राहुल जैन पिता भंवर लाल जैन निवासी सिंगोली द्वारा गौशाला की चरनोई भूमि पर 15 फीट अतिक्रमण कर कच्ची दीवार बना रखी थी, जिसे अतिक्रमण मुक्त करा दिया गया है।

तहसीलदार सिंगोली ने बताया, कि अतिक्रमणकर्ता राहुल जैन के खिलाफ गौशाला की चरनोई भूमि पर अतिक्रमण को लेकर लगातार शिकायतों के चलते कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देशन में गुरुवार को प्रशासन की टीम द्वारा तहसीलदार राजेश सोनी के नेतृत्‍व में ग्राम रघुनाथपुरा पहुंचकर तीन जेसीबी मशीनों की सहायता से गौशाला के लिए चरनोई की आरक्षित शासकीय भूमि को अतिक्रमणकर्ता राहुल पिता भंवरलाल जैन निवासी सिंगोली के कब्जे से शासन हित में मुक्त करवाया गया है।

कार्यवाही के दौरान तहसीलदार सिंगोली, थाना प्रभारी बीएल भाबरएवं क्षेत्र के पटवारीगण एवंसरपंच प्रतिनिधि जीतमल धाकड़ सहित पुलिस, राजस्व कर्मचारी, ग्राम कोटवार एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE