कसरावद। शासकीय प्राथमिक विद्यालय पटेलपुरा एवं प्राथमिक विद्यालय नांदला में स्व.रमकु बाई पति जामसिंह जमरे के देवलोक गमन के उत्तर कार्य के उपलक्ष में पढ़-पोते पदमसिंह,मदनलाल, जगन, देवराम एवं मांगीलाल के द्वारा शाला के समस्त छात्र-छात्राओं को तिथि भोज कराया गया। छात्र-छात्राओं को स्वर्गीय रमकूबाई की स्मृति में आवश्यक शिक्षण सामग्री भी उपलब्ध कराई जावेगी। ज्ञातव्य पदमसिंह जमरे अध्यक्ष आदिवासी कर्मचारी अधिकारी संगठन तहसील कसरावद के द्वारा गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्राप्त हो, प्रोत्साहित करने के लिए ऐसे नवाचार कर रहे हैं। जिससे छात्रों, अभीभावको एवं शिक्षकों में नई ऊर्जा का संचार होता है। अपील की गई है कि प्रत्येक ग्राम में अपने जन्म दिवस,विवाह वर्षगांठ एवं किसी भी प्रकार के मांगलिक कार्य में अपने निकट शालाओं में नवाचार करना चाहिए। छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों के द्वारा हर्ष व्यक्त किया गया।